शिवनाथ नदी में मिली एसआई की पत्नी की लाश, 12 जुलाई से थी लापता, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार/बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की पत्नी प्रीति जान (43) का शव बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी से बरामद किया गया। प्रीति 12 जुलाई से लापता थीं, जिनकी तलाश पुलिस और परिजन लगातार कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीणों ने शिवनाथ नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना बिल्हा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराई, जिसमें मृतका की पहचान प्रीति जान के रूप में हुई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।

एक दिन पहले पुल के पास मिली थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को प्रीति जान की स्कूटी अमलडीहा स्थित शिवनाथ पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। स्कूटी की डिक्की में चाबी मिलने के बाद वाहन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया और पहचान होने पर वाहन एसआई प्रियेश जान को सौंप दिया गया।

बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि प्रीति जान का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल मिलने से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और आखिरी बातचीत की जानकारी जांच में अहम साबित हो सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रीति जान की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...