Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंक पासबुक और मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, सिकोला भाठा निवासी स्वेच्छा रानी ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत रहने के दौरान उनकी पहचान दल्ली राजहरा निवासी बिज्जू चंद्रा, जो अस्पताल में अटेंडर था, से हुई।

आरोपी ने खुद की अधिकारियों और राजनीतिक लोगों से अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने अलग-अलग किश्तों में रकम ली।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले 4 लाख 72 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े यूपीआई खातों के माध्यम से 5 लाख 83 हजार 698 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इस तरह उसने कुल 10 लाख 55 हजार 698 रुपये ऐंठ लिए।

पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो सरकारी नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की। बार-बार संपर्क करने पर वह टालमटोल करता रहा और बाद में उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

15 जुलाई को दर्ज शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...