शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं के अंतर्गत 60 बालिकाओं को निःशुल्क सायकलों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश धनकर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की शिक्षा एवं छात्र कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में भाजपा कोहका मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, भाजपा सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोंडेकर, भाजपा जिला मंत्री भारती साहू, एसएमडीसी सदस्य निलेश साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के प्रकार साहू, कार्यक्रम की संयोजक एवं विद्यालय की प्राचार्य सुनीता दीवान, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...