खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82 लाख की ठगी, नौकरी और कैंटीन ठेका दिलाने का दिया झांसा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी ने नौकरी और सिम्स अस्पताल में कैंटीन का ठेका दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 6 लाख 82 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे महाराष्ट्र मंडल, टिकरापारा निवासी देवेन्द्र ठक्कर के परिवार को आरोपी राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन, निवासी ठठारी, जिला जांजगीर-चांपा ने अपना शिकार बनाया। दोनों की पहचान सिम्स अस्पताल में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने परिवार का विश्वास जीत लिया।

आरोप है कि राहुल मिश्रा ने खुद को ईडी (ED) का अधिकारी बताते हुए सिम्स अस्पताल, कोनी में कैंटीन का ठेका दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा पीड़ित के बेटे और उसके दोस्त को ईडी में नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया।

विश्वास में लेने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों और नकद के माध्यम से 6.82 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही कैंटीन का ठेका मिला। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की भूमिका और ठगी के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...