CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मृतक की पहचान कक्षा 9वीं के छात्र तीरथ कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीरथ के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

दरअसल, तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की सघन जांच की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं समाज और प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...