CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 10-15 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 4 अस्पताल में भर्ती

CG

कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय, दुल्लापुर बाजार में सोमवार को फूड पॉइजनिंग की आशंका से हड़कंप मच गया। छात्रावास में रहने वाली करीब 10 से 15 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

छात्राओं को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने हॉस्टल में भोजन किया था। खाना खाने के कुछ ही समय बाद एक-एक कर कई छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू कर दी। देखते ही देखते बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी। हॉस्टल की प्रभारी अधीक्षक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी।

4 छात्राएं पंडरिया CHC में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना वक्त गंवाए छात्राओं का प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर लक्षण दिखने पर 4 छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पंडरिया में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

चिकित्सकों के मुताबिक, समय पर इलाज मिल जाने के कारण सभी छात्राओं की स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है।

भोजन के सैंपल की होगी जांच
शुरुआती तौर पर डॉक्टरों का मानना है कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है। हॉस्टल में बने भोजन और पानी की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम छात्राओं को परोसे गए भोजन के सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...