भिलाई में दर्दनाक हादसा: युवक के ऊपर चढ़ा डंपर…ब्रेक लगाया तो युवक के शरीर पर खड़ा हो गया भारी वाहन, सड़क निर्माण के कारण ट्रैफिक का था दबाव

भिलाई। आज शाम को भिलाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि मरने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। क्योंकि डंपर का आगे और पीछे का पहिया युवक के ऊपर चढ़ गया। इससे शरीर क्षत-विक्षत हो गए। वहीं चेहरा भी बिगड़ गया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्टील कॉलोनी नेहरू नगर के पास की है। मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि ट्रेलर सीजी 04 एचएक्स 3382 के चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इस दौरान बाइक सवार बजरंग होटल के पीछे वार्ड 57 उरला दुर्ग निवासी आदित्य कोरवन (सीजी 07 एयू 3386) में सवार होकर बाइपास से नेहरु नगर की ओर आ रहा था। इस दौरान स्टील कालोनी के पास उसकी बाइक स्लिप होकर गिर गई और तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। ट्रेलर चालक ने लापरवाही बरते हुए ब्रेक लगाना छोड़ युवक के सीने पर वाहन चढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि जहां पर घटना हुआ वहां पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। घटना हृदय विदारक होने से आसपास की लोगों की खासी भीड़ हो गई थी। घंटे भर तक युवक की लाश ट्रेलर के चक्के में फंसा रहा सुपेला पुलिस के जाने के बाद ही शव को ट्रेलर से बाहर निकालकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...