तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने चलाया ‘प्रोजेक्ट सम्पोषण’, 35 कुपोषित बच्चों को दिया पोषण आहार

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव में ‘प्रोजेक्ट सम्पोषण’ का आयोजन किया। इस दौरान 35 चिन्हित कुपोषित बच्चों को एक माह की पौष्टिक आहार सामग्री से युक्त ‘रोटरी आहार पैक’ वितरित किए गए।

कार्यक्रम के तहत बच्चों के समुचित पोषण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना और कुपोषण की समस्या से निपटने में सहयोग करना है।

इसी क्रम में गांव की महिलाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 52 से अधिक महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार महिलाओं को आयरन एवं प्रोटीन सप्लीमेंट के साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही संतुलित आहार, पोषण और एनीमिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल की अध्यक्ष रोटेरियन स्नेहा गुलाटी ने कहा कि स्वस्थ समाज की शुरुआत स्वस्थ बच्चों और स्वस्थ माताओं से होती है। ‘प्रोजेक्ट सम्पोषण’ का उद्देश्य केवल पोषण सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि कुपोषण और एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाकर समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

रोटरी क्लब के अनुसार, तुमकला गांव इस अभियान का पहला पड़ाव है। क्लब ने ‘प्रोजेक्ट सम्पोषण’ के तहत हर माह एक नए गांव का चयन कर वहां कुपोषित बच्चों को पोषण सहायता, महिलाओं की एनीमिया जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

इस सतत अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना, कुपोषण और एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है। ‘प्रोजेक्ट सम्पोषण’ रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल की प्रमुख सेवा परियोजनाओं में से एक है, जो सेवा, संवेदनशीलता और सतत सामुदायिक विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...