दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार को सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में हुई, जहां एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, लटोरी क्षेत्र की रहने वाली युवती पर कुरवा निवासी रितेश राजवाड़े ने नेहरू पार्क में चाकू से हमला किया। आरोपी ने युवती का गला रेत दिया, जिसके बाद वह गंभीर हालत में जान बचाने के लिए मौके से भागती रही। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवती को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करती है। इसी बात को लेकर नाराज आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों तथा घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस निर्मम वारदात से सूरजपुर शहर और आसपास के इलाकों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...