मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी छात्रों की मौत, आदिम जाति कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में महज 10 दिनों के भीतर मलेरिया से दूसरे आदिवासी छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्र मरदापोटी बालक आवासीय आश्रम में रहकर अध्ययन कर रहा था। लगातार हो रही मौतों के बाद छात्रावासों में स्वास्थ्य निगरानी और समय पर इलाज की व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र की 24 जुलाई को मलेरिया जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मलेरिया की दवा दी गई। हालांकि, उपचार के बावजूद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। गंभीर हालत में छात्र को कांकेर स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना से पहले भी जिले में एक आदिवासी छात्र की मलेरिया से मौत हो चुकी है। महज 10 दिनों के भीतर दो छात्रों की मौत ने आदिम जाति कल्याण विभाग और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आदिवासी छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, मलेरिया की समय पर पहचान और उपचार को लेकर विभाग की ओर से किस तरह की व्यवस्था की जा रही है।

दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि मरदापोटी बालक आश्रम के दो अन्य छात्र भी वर्तमान में कांकेर के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। एक ही आश्रम के कई छात्रों के मलेरिया की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और छात्रावास प्रबंधन की भूमिका की जांच कर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसके अलावा जिले के सभी आदिवासी छात्रावासों और आश्रमों में विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाने, मलेरिया की स्क्रीनिंग बढ़ाने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी इंतजाम करने की जरूरत बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...