रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल पोस्टर में ₹4,999 एंट्री फीस के साथ सीमित मेहमानों के लिए पूल पार्टी आयोजित किए जाने का दावा किया गया है। पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन जैसी बातें भी लिखी गई हैं। आयोजन स्थल की लोकेशन पेमेंट के बाद साझा करने का दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में सीमित संख्या में मेहमानों को ही प्रवेश दिया जाएगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों के बारे में स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वायरल पोस्टर की सत्यता और इसके पीछे मौजूद आयोजकों की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर माध्यमों से यह भी जांच की जा रही है कि पोस्टर को किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अकाउंट्स के जरिए प्रसारित किया गया।

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यदि इस तरह के किसी आयोजन की योजना बनाई गई है, तो उसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की चेतावनी

पूल पार्टी को लेकर बजरंग दल की ओर से भी आपत्ति जताई गई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह के आयोजनों से जुड़े पोस्टर सामने आ चुके हैं। उनका कहना है कि यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन इसका विरोध करेगा।

बजरंग दल ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और किसी भी तरह के विवादित या अवैध आयोजन को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल पोस्टर वास्तविक है या सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया है। पुलिस द्वारा आयोजकों और आयोजन की वास्तविकता की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...