Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीत लिया है। महिला वेटलिफ्टिंग के 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का मान भी बढ़ाया।

ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने कुल 206 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स ने 178 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

ज्ञानेश्वरी के शानदार प्रदर्शन की खबर मिलते ही राजनांदगांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, कोच और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। ज्ञानेश्वरी ने अपनी मां से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। हालांकि, उन्होंने सिल्वर मेडल से संतुष्ट नहीं होने की बात कहते हुए अगली बार गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य बताया।

ज्ञानेश्वरी ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में वह और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...