कोरोना के खिलाफ टाउनशिप में शुरू हुआ बड़ा अभियान: अलग-अलग सेक्टरों में किया गया सैनिटाइजेशन…40 कर्मियों की टीम कर रही ग्राउंड में काम

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड तथा ओमिक्रोन से बचाव हेतु विगत एक माह से भिलाई टाउनशिप में विभिन्न पब्लिक बिल्डिंग, मकानों व विशेष कर कोविड रिपोर्ट आवास क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सेनीटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान यू के झा, मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग के निर्देशन तथा महाप्रबंधक राधिका श्रीनिवासन व डॉ जी के दुबे के मार्गदर्शन में एवं सहायक महाप्रबंधक (जनस्वास्थ्य) सुनील चौरसिया के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें लगभग 30 सीकर स्प्रे मशीन, 5 होंडा ब्लोअर स्प्रे मशीन व ट्रक टैंकर के माध्यम से लगभग 40 कर्मियों द्वारा वृहद रूप से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इस कार्य में लगे सभी कर्मियों का मशीनों के साथ आज जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में ड्रिल प्रदर्शन कर उनका हौसला अफजाई की गई। इसे अंजाम देने में प्रबंधक वी के भोंडेकर, श्री ए के बंजारा व स्वास्थ्य निरीक्षक रत्नाकर दलाई का विशेष योगदान है। उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने टाउनशिप को स्वच्छ व संक्रमण-रहित रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा इस हेतु निरन्तर प्रयासरत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...