भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे का किया ऐलान, जानिए क्या है वजह…

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना पर परिवारवाद, गुटबाजी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय भाजपा संगठन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जिलाध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शहर मंडल अध्यक्ष बनने के बाद जसमीत सिंह बन्नोआना संगठन से जुड़े निर्णय स्वतंत्र रूप से नहीं ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि संगठन के अधिकांश फैसले पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती तथा शहर के चार व्यापारी नेताओं के प्रभाव में लिए जा रहे हैं।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ चुनिंदा लोगों को एक से अधिक पदों के लिए अनुशंसा दी जा रही है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन की मौजूदा कार्यशैली से आहत होकर उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

परिवारवाद और गुटबाजी को लेकर भी उठाए सवाल

कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल में परिवारवाद और गुटबाजी को बढ़ावा दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। इसी के चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे का कदम उठाया है।

गौरतलब है कि जसमीत सिंह बन्नोआना का नाम शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में सामने आने के दौरान भी संगठन के भीतर परिवारवाद को लेकर सवाल उठने की बात सामने आई थी। उस समय भी कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अंदरूनी तौर पर असहमति जताए जाने का दावा किया गया था।

इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष पद पर आकाश सिंह राजपूत की नियुक्ति को लेकर भी संगठन के भीतर असंतोष सामने आया। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकाश सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं और इसके बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने इसी आधार पर पार्टी संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...