बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है बस्तर रेजिमेंट, गृहमंत्री शर्मा की मांग पर रक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में जल्द ही ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की दिशा में कदम बढ़ सकता है। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना की मांग रखी थी। पत्र में उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवानों ने बीते वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है। बस्तर के जवान दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गुरिल्ला युद्ध की चुनौतियों से निपटने में भी अभ्यस्त हैं।

विजय शर्मा ने अपने पत्र में कहा कि भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता की दिशा में एक रणनीतिक पहल साबित हो सकता है। इससे बस्तर के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए एक सुनियोजित अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

गृह मंत्री विजय शर्मा के पत्र के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्हें भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है और इस मामले में जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

रक्षा मंत्री ने अपने जवाब में सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि बस्तर को लेकर निश्चित तौर पर सकारात्मक पहल की जाएगी और बस्तर रेजिमेंट की स्थापना के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

बस्तर लंबे समय से नक्सलवाद की चुनौती से जूझता रहा है। ऐसे में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता के बाद यदि भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ का गठन होता है, तो इसे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर देखा जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का नया अवसर मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...