छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की मौत, 5 घायल; नदी-नाले उफान पर, IMD ने 48 घंटे का अलर्ट किया जारी

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव में हुआ, जहां खेत में काम कर रहे तीन ग्रामीण बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

वहीं, सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में खेत में काम कर रहे 35 वर्षीय किसान विनय देवांगन की भी अचानक बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

प्रदेश भर में हो रही लगातार बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले के छिन्दोला-आमामोरा मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। खोलापारा नाले के ऊपर से पानी बहने के दौरान एक बाइक सवार पार करने की कोशिश में गिर गया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने वक्त रहते सुरक्षित बहने से बचा लिया। जलभराव के कारण आमामोरा, ओढ़, कुकरार और नगरार का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

उधर, सारंगढ़-बरमकेला के लाट नाले में बही कार में सवार पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार दोपहर रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। हालांकि, राज्य में अब तक मानसून की कुल बारिश सामान्य से 21% कम दर्ज की गई है।

तापमान के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6°C पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...