भिलाई में सुबह-सुबह चेन स्नैचरों का आतंक, दो थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी वारदात भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में सामने आई। दोनों घटनाएं सुबह करीब 6 बजे की हैं। एक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला सुबह घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। वाहन चला रहा आरोपी हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा युवक चेहरे पर नकाब लगाए हुए था। मौका मिलते ही बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों तेज रफ्तार से फरार हो गए।

वहीं दूसरी घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1, सड़क नंबर-2 के पास हुई। यहां एक बुजुर्ग महिला सुबह फूल तोड़ रही थीं। तभी एक महिला आरोपी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और गले से चेन खींच ली। वारदात के बाद महिला आरोपी अपने पुरुष साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गई।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...