PCC चीफ के लिए उमेश पटेल का नाम पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं की वापसी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट विवाद का कारण बन गई है। इस मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, अरुण मालाकार ने फेसबुक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उमेश पटेल के नेतृत्व का समर्थन करते हुए एक पोस्ट साझा की थी। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इस पोस्ट को पार्टी की छवि को प्रभावित करने वाला और संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत माना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जारी नोटिस में अरुण मालाकार से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ पार्टी अनुशासन के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...