आदर्श एकता मंच ने गरीबों व जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, वीरेंद्र सतपथी ने कहा-मंच मानवीय सेवा के लिए संकल्पित, ठिठुरते ठंड में गरीब कम्बल पाकर हुए गदगद

भिलाई। जब लोग ठंड से बचने अपने घरों में दुबके रहते हैं, तब आदर्श एकता मंच मानव सेवा करने में जुटा रहता है। सेवा भावना से ओत-प्रोत होकर मंच के पदाधिकारी ठंड में ठिठुरते वंचितों, गरीबों, जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हैं। संस्था मानव सेवा नारायण सेवा की भावना से प्रतिवर्ष ठंड के दिनों में कम्बल वितरित करती है। इस वर्ष भी गुरुवार को साईं मंदिर सेक्टर 6 में संस्था ने गरीबों व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।


मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपथी ने कहा कि आदर्श एकता मंच सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व बंधुत्व भावना पर आधारित मानव सेवा के साथ सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक उत्थान और परस्पर सुख -दुःख में भागीदारी के लिए संचालित है।

इस मानवीय सेवा में अध्यक्ष संतोष किचलू, महासचिव परमेश्वर वैष्णव, टीआर कन्नौजे, प्रभाकर वानखेड़े, बलकार सिंह भट्टी, राधा कांत पांडे, मुकेश तिवारी, जया रेड्डी, सरस्वती, धानेश्वर, विजय, लक्ष्मी, ईशा मुदलियार, करुणा राव, वामन राव भराडे, प्रदीप भट्टाचार्य, राम सुंदर मूर्ति, ताम्रध्वज सिन्हा, मनीष कुमार, राज कुमार, राजेश चौहान, मोजी राम, बीजी कारे, आरके शर्मा, सोम सिंह कतलम, उमा चरण साहू, तरुण शर्मा, विपिन बिहारी मिश्रा, जय प्रकाश, दीना सरस्वतीनाथ, विनय कुमार धाडसे, खेम चौधरी, सीके धनेश्वर पटेल, लाल सिंह, अशोक कुमार व डीएल साहू आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...