शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर निवासी युवती की वर्ष 2023 में काम के सिलसिले में लोरमी निवासी बिल्डर नरेन्द्र खत्री से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसे घुमाने के बहाने लोरमी स्थित अपने घर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे गोवा समेत अन्य स्थानों पर घुमाने ले गया। गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शादी का दबाव बनाने पर किया इनकार

युवती के मुताबिक, जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। 7 जून 2026 को वह आरोपी के लोरमी स्थित घर पहुंची और शादी की बात की। आरोप है कि आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और युवती ने आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसे आरोपी और उसके परिजनों ने रोक लिया और उसे वापस भेज दिया।

कार शोरूम पहुंचकर दी धमकी

शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को आरोपी नरेन्द्र खत्री अपने भाई घनश्याम खत्री तथा विश्वास दुबे और जितेन्द्र कुमार के साथ चकरभाठा स्थित एक कार शोरूम पहुंचा। वहां आरोपियों ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला

घटना की शिकायत पीड़िता ने एसएसपी रजनेश सिंह से की। एसएसपी के निर्देश पर 1 अगस्त को चकरभाठा पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र खत्री, घनश्याम खत्री, विश्वास दुबे और जितेन्द्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत शून्य एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की। चूंकि घटनास्थल लोरमी थाना क्षेत्र का है, इसलिए आगे की जांच के लिए केस डायरी लोरमी थाना भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...