बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवती को गंभीर हालत में मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान भारती नेताम (निवासी ग्राम कोकपुर, जिला कांकेर) के रूप में हुई है, जो रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी सावंत बघेल (निवासी कोंडागांव) डीएलएड का छात्र है। दोनों पिछले छह-सात महीनों से बोरियाकला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद

मृतका की शिक्षिका बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी सावंत बघेल अक्सर भारती के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। बताया गया कि 4 अगस्त की रात भारती ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि सावंत ने उसके साथ मारपीट की है और वह वापस अपने गांव कोकपुर लौटना चाहती है। बहन ने उसके किराए और अन्य खर्च के लिए तत्काल 3,000 रुपये ऑनलाइन भेजे थे, लेकिन गांव लौटने से पहले ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

शव पर मिले चोट के निशान

5 अगस्त को जब परिजन मेकाहारा पहुंचे तो भारती का शव स्टेचर पर पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, उसकी बाईं आंख के पास, कनपटी पर चोट और खरोंच के निशान थे। इसके अलावा गर्दन के पीछे खून जमने के काले निशान भी दिखाई दिए, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के आधार पर मुजगहन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुए आरोपी सावंत बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुजगहन थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...