मलेरिया से बैगा महिला की मौत, इलाज के दौरान सिम्स में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग के दावों पर उठे सवाल

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच मलेरिया से संक्रमित एक बैगा महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान कोटा क्षेत्र के औरापानी निवासी रेखा बैगा (37 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हुई।

जानकारी के मुताबिक रेखा बैगा को मलेरिया से संक्रमित पाए जाने के बाद पहले गनियारी पीएचसी में उपचार के लिए लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की मौत मलेरिया से होने की पुष्टि की है।

कोटा क्षेत्र में लगातार मिल रहे मरीज

कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मरीज लगातार सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में भी मलेरिया का एक मरीज मिला है। इससे क्षेत्र में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्तमान में जिले में मलेरिया के 6 एक्टिव केस हैं। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में जांच और उपचार के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मलेरिया से बैगा महिला की मौत के बाद विभाग के रोकथाम और निगरानी संबंधी दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल

ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में मलेरिया के मामले सामने आने के बावजूद संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास कितने प्रभावी हैं, इसे लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के सामने प्रभावित क्षेत्रों में जांच बढ़ाने और मलेरिया की रोकथाम के उपायों को और प्रभावी बनाने की चुनौती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...