स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में वेलनेस सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्मृतिनगर पुलिस ने टीम गठित कर स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत नामक महिला दलाल के माध्यम से लड़कियों को स्पा सेंटर में बुलाए जाने की जानकारी सामने आई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में ग्राहक और अन्य संबंधित व्यक्ति भी मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जब्त किए हैं। इसके अलावा देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से जुड़े दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और स्पा सेंटर में देह व्यापार के संचालन से संबंधित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

CG में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर घटना को...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला...

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...