दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, ऑटो में मिला शव

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बाबला साहू के रूप में हुई है, जो ऑटो चलाने का काम करते थे। उनका शव शराब भट्ठी के सामने खड़े ऑटो में खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, बाबला साहू सोमवार को तोरवा स्थित शराब भट्ठी के सामने अपने ऑटो में बैठे थे। इसी दौरान वहां दो युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने धारदार हथियार से बाबला साहू पर हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य हैं और भाजपा कार्यकर्ता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और विवाद की पूरी जानकारी जुटाने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...

BSP में लोको पायलट की नौकरी का झांसा देकर...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोको पायलट की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी...