दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से 26 वर्षीय कैलाश देवांगन की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई चॉइस सेंटर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे दोनों भाइयों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई देवेंद्र देवांगन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...