न्यू कपल चैतन्य और ख्याती से भी मिले राहुल गांधी…दिल्ली रवाना होने से पहले दिया आशीर्वाद, CM भूपेश और पिता नंदकुमार बघेल के साथ काटा केक

रायपुर। आज सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार से मुलाकात की। सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल से भी मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचवाई। राहुल ने पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। विवाह कार्यक्रम शुरू हो चुका है। चैतन्य और ख्याती का विवाह होने वाला है। राहुल ने दिल्ली लौटने से पहले दोनों से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया। वहीं सीएम भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल को शादी की सालगिरह की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी जीवन के लिए आज का एक महत्वपूर्ण दिन रहा। आज ही के दिन बघेल का विवाह हुआ था। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को रायपुर दौरे पर रहे। वे दिन भर रायपुर में रहे। राहुल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर बन रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन किया। आज सुबह ही सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी देवी के लिए लिखा कि मेरा होना, तुम्हारे होने से ही है।

बता दें कि भूपेश बघेल का विवाह 3 फरवरी 1982 को मुक्तेश्वरी देवी के साथ हुआ था। उनकी 4 संतान हैं, जिसमें 3 बेटियां और एक बेटा है। बघेल के निजी और वैवाहिक जीवन की बहुत ही कम बातें उन्होंने सार्वजनिक मंच पर की हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की सगाई राजधानी रायपुर स्थित ललित महल में 4 जनवरी को संपन्न हुई थी। रायपुर की ही रहने वाली ख्याती वर्मा के साथ चैतन्य की सगाई हुई है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल राहुल गांधी को छह फरवरी को अपने बेटे चैतन्य की शादी में आने का न्योता भी दे आए थे। आज चैतन्य और ख्याती को आशीर्वाद देकर राहुल दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि सियासी दौरे के साथ ही राहुल भूपेश बघेल की खुशियों में शामिल होने आए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...