Facebook देता है 50 लाख रुपये तक का लोन, वो भी बिना गारंटी, जानिए कैसे करें अप्‍लाई

नई दिल्ली। अगर आप कोई स्मॉल बिजनेस करते हैं, तो एक तो आप Facebook जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इसे काफी बड़ा बना सकते हैं. वहीं अब फेसबुक आपको 50 लाख रुपये तक का लोन भी दे सकता है और ये लोन वो देश के छोटे से छोटे 300 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध कराता है. जानिए सारे नियम और शर्तें…

फेसबुक का Small Business Loans Initiative
ज्यादा से ज्यादा स्मॉल बिजनेस अपना कारोबार बढ़ाने के लिए Facebook के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, इसके लिए उसने एक स्मॉल बिजनेस लोन इनिशिएटिव शुरू किया है. फेसबुक की मालिक कंपनी Meta या फेसबुक खुद से ये लोन छोटे व्यापारियों को नहीं देते, बल्कि इसके लिए उसने Indifi के साथ पार्टनरशिप की है.

करनी होंगी ये शर्तें पूरी
फेसबुक ने इस लोन के लिए दो सिंपल शर्तें रखी है. पहली ये कि इस लोन के लिए एप्लाई करने वाले व्यक्ति का बिजनेस उसके सर्विस नेटवर्क वाले भारतीय शहर में हो. कंपनी ने पहले भारत के 200 शहरों में ये सर्विस शुरू की थी, अब वो ये 329 शहरों में देती है. इस लिस्ट को आप यहां क्लिक करके चेक कर सकते हैं.

दूसरी शर्त ये है कि आप Meta या Facebook से जुड़ी किसी भी ऐप पर कम से कम पिछले 6 महीने से जुड़े हों और अपने बिजनेस का एडवरटाइजमेंट कर रहे हों. इसके अलावा कुछ शर्तें इंडिफि की हैं, जिन्हें आप ऊपर दिए लिंक पर चेक कर सकते हैं.

इसके लिए एप्लाई करने की प्रक्रिया भी बहुत सरल, इसके लिए Facebook Small Business Loans Initiative के पेज पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.

ऐसे होगा इस लोन का फायदा
फेसबुक की इस पहल से आप 2 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. अगर आपका लोन मंजूर होता है, तो आपको तीन दिन के भीतर खाते में पैसे मिल जाएंगे. आवेदन करते वक्त आपको किसी तरह की कोई चीज गिरवी नहीं रखनी होगी. साथ ही इस लोन के लिए ब्याज दर पहले से तय है जो किसी भी राशि के लिए 17 से 20 प्रतिशत वार्षिक के बीच होगी.

इतना ही नहीं महिला उद्यमियों को कंपनी 0.2% कम ब्याज दर पर ये लोन देगी. आपका लोन अगर अप्रूव होना होगा तो सिर्फ एक दिन में आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा. बाकी डॉक्युमेंटेशन का काम सिर्फ तीन दिन में हो जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...