दुर्ग युवा कांग्रेस में नियुक्ति: श्रद्धा सोनी समेत 7 को बनाया उपाध्यक्ष…मनीष समेत 12 को महासचिव का जिम्मा, देखिए पूरी कार्यकारिणी

भिलाई। दुर्ग शहर से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की अनुसंशा से शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा द्वारा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। आयुष ने बताया कि विधायक वोरा की अनुसंशा के अनुरूप महासचिव संदीप वोरा से चर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी को भेजी गई सूची का अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात सुयोग्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई है।

विधायक वोरा ने शर्मा से कहा कि वार्ड एवं बूथ स्तर पर टीम गठित कर युंका को मिशन मोड पर काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल कालेजों का पुनरुद्धार हो या फिर विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती व राजीव गांधी युवा मितान क्लब।

सभी तरह से युवाओं को आगे लाने के लिए सरकार अवसर उपलब्ध करा रही है। आने वाले समय मे पूरी सजगता से स्लम बस्ती के छात्रों को आरटीई का लाभ दिलाने जैसे जमीन से जुड़े कार्यों में युंका की सक्रियता नजर आनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...