युवती से विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, मौत, दुर्ग के आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी परिचित युवती को दूसरे युवक के साथ कार में जाते देखकर उन्हें रोककर विवाद करने लगा था। इसी दौरान युवती के साथी ने तेज रफ्तार कार से युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह (33), पिता विक्रम सिंह, निवासी सेक्टर-4, उदया सोसायटी, टाटीबंध के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दुर्ग-भिलाई निवासी भरत मंगनानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे एम्स के सामने हुई। परमप्रीत ने युवती और भरत मंगनानी को एक कार में जाते देखा और उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवती से उसकी कहासुनी होने लगी। युवती कार से नीचे उतर गई। विवाद के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी ने कार से परमप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका। वह कुछ दूरी तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसके बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार उसके ऊपर चढ़ा दी और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गया। हादसे में परमप्रीत की मौत हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को कुछ देर बाद मिली। सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी राहुलदेव शर्मा और एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं और युवती से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परमप्रीत और युवती के बीच दोस्ती थी और दोनों की शादी तय होने की बात भी सामने आई है। कुछ परिचितों ने युवती को परमप्रीत की मंगेतर बताया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी भरत मंगनानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतक का शव एम्स में रखा गया है। शनिवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय ने रायपुर में किया...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...