सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की दोपहर ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर श्रमिक बिसहत यादव (46) समेत अन्य कर्मचारी निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान रायपुर के टैगोर नगर निवासी अविचल अग्रवाल (52) अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि अविचल अग्रवाल ने निर्माण स्थल पर चल रहे काम को बंद करने की धमकी दी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी ने जमीन मालिक दीपक अग्रवाल को भी धमकाया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वाहन से मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की घटना से निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों में दहशत फैल गई। घटना के बाद श्रमिकों ने पाटन के जामगांव आर थाना पहुंचकर आरोपी अविचल अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ और मामले की आगे की जांच के लिए दो दिन की रिमांड हासिल की है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के...

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया-डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रायपुर के...