जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : बारिश के पानी में खेल रहा था बच्चा, खुले नाले में गिरने से मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के साथ खेल रहे 4 साल के मासूम काव्यांश की खुले नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, काव्यांश करीब 4 से 5 अन्य बच्चों के साथ गली में भरे पानी में खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरे खुले नाले या गड्ढे में जा गिरा। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि इसी महीने काव्यांश का जन्मदिन आने वाला था। जन्मदिन की तैयारियों और खुशियों से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुले नाले और जलभराव से बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान इलाके की गलियों में पानी भर जाता है। ऐसे में खुले नाले और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने जलभराव की समस्या दूर करने के साथ ही खुले नालों और गड्ढों को सुरक्षित करने की मांग उठाई है।

इस हादसे ने बारिश के मौसम में शहर में जलभराव, खुले नालों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...