कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही माता-पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही घटना का खुलासा हो गया।

मृतकों की पहचान हीराधार यादव और उनकी पत्नी गुलाबी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतक दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंचा। उसे देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर माता-पिता की हत्या की। हत्या के बाद शवों को बोरियों में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस मामले में घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...