CG के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, आदेश की अवहेलना पर मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले में सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस विभू दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जवाब मांगा है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना के लिए उनके विरुद्ध न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

मामला गरियाबंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ ड्राइवर दायसिंह ध्रुव के स्थानांतरण से जुड़ा है। गरियाबंद कलेक्टर ने दायसिंह ध्रुव का स्थानांतरण मैनपुर कर दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट बिलासपुर में रिट याचिका दायर की थी।

याचिका पर 16 अक्टूबर 2025 को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को निर्देश दिया था कि सुप्रीम कोर्ट के ‘एस.के. नौशाद रहमान विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया’ मामले में दिए गए न्यायदृष्टांत के आधार पर याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन का छह माह के भीतर निराकरण किया जाए।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद निर्धारित छह माह की अवधि में उनके अभ्यावेदन का निराकरण नहीं किया गया और स्थानांतरण आदेश भी निरस्त नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर की।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं ऋषभदेव साहू ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब मामले में स्वास्थ्य सचिव के जवाब के बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...