मंत्री ओपी चौधरी को भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ में मिली जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित इस समिति में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय स्तर की इस समिति में ओपी चौधरी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हरीश सांगवी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में संचालित विकास अभियानों को देशभर में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके तहत राष्ट्रव्यापी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

भाजपा के अनुसार, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किए जाएंगे। ओपी चौधरी को समिति में शामिल किए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...

CG के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को हाईकोर्ट का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले में सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस विभू...

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...