दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 31 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुंदर नगर स्थित डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) द्वारा असिस्टेंट के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदक का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना और आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन और रोजगार पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा मोबाइल में उपलब्ध ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदक का रोजगार पंजीयन होना भी जरूरी है।

मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण भी

रोजगार मेले के दिन ही डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन सहित रोजगार के लिए उपयोगी कौशल की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क रहने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार मेले और प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...