बिना परीक्षा दिए रिजल्ट में लगा ATKT, रविवि की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के BA चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने आरोप लगाया है कि बिना परीक्षा दिए ही उनके रिजल्ट में ATKT दर्ज कर दी गई। मामले को लेकर NSUI और PRSU अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रिजल्ट में तत्काल सुधार की मांग की है।

परीक्षा में नहीं मिला प्रश्नपत्र, नहीं हो सकी परीक्षा

छात्रों के मुताबिक DSE-Money and Banking विषय की परीक्षा 6 जुलाई को निर्धारित थी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण इस विषय की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। इसके बावजूद जब परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो संबंधित विषय के स्थान पर B.Com विषय दर्शाते हुए छात्रों के रिजल्ट में ATKT दर्ज कर दी गई।

विश्वविद्यालय ने बताई सिलेबस में त्रुटि

मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि सिलेबस में त्रुटि के कारण परीक्षा नहीं ली गई थी। विश्वविद्यालय के अनुसार छात्रों को Economics History विषय पढ़ना था, जबकि उनके एडमिट कार्ड में DSE-Money and Banking विषय दर्ज था।

NSUI ने पूछा- जब परीक्षा नहीं दी तो ATKT कैसे?

PRSU अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सिलेबस में गलती थी तो छात्रों को उसी विषय का एडमिट कार्ड क्यों जारी किया गया? जब छात्रों ने परीक्षा दी ही नहीं, तो उनके रिजल्ट में ATKT किस आधार पर दर्ज की गई?

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि छात्रों के आगामी सेमेस्टर में प्रवेश की निर्धारित अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है।

रिजल्ट सुधार और दोबारा परीक्षा की मांग

NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के रिजल्ट में तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही संबंधित विषय की परीक्षा आयोजित कर छात्रों को आगामी सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। पुनेश्वर लहरे ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...