तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक, दो नाबालिगों की मौत

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम लिटियाखार की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान करण चौहान (16) पिता बृजलाल और राजा नेटी (14) पिता कैलाश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग तिवरता से लिटियाखार लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BQ 4982 को जब्त कर लिया है। देर रात होने के कारण दोनों शवों को मर्च्युरी में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

नाबालिगों की तेज रफ्तार बनी चिंता

इस हादसे ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने और तेज रफ्तार की गंभीर समस्या को सामने ला दिया है। कम उम्र में वाहन चलाने के साथ तेज गति और लापरवाही सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...