बजट पर भाजपा पार्षद दया सिंह बोले- सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल, मोदी सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा, शहरी क्षेत्र का होगा विकास

भिलाई। भिलाई निगम के भाजपा पार्षद और प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दया सिंह ने मोदी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दया सिंह ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया।

मोदी सरकार के इस बजट में युवाओं के लिए काफी कुछ है। केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। राष्ट्रीय राजमार्ग का 2022-23 में 25,000 किलोमीटर विस्तार होगा। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान वृद्धि के 7 इंजन पर आधारित।

अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। इससे भिलाई-दुर्ग से अन्य राज्यों में जाने वाले लोगों को फायदा होगा। ट्रेनों का स्टॉपेज भी दिया गया है।

दया सिंह ने कहा, अगले 3 वर्षों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भी कई जरूरी प्रावधान किए हैं।

दया सिंह ने कहा, मोदी सरकार के इस बजट में 60 लाख नौकरी का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा के लिए जरूरी फैसले लिए गए हैं। उद्योग को बूस्ट करने के लिए मोदी सरकार ने कई प्रावधान किए हैं। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास की झलक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...