छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन में मिले 46 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 300 के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 344 हो गई है। अब प्रदेश के 24 जिलों में संक्रमण फैल चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। यहां अब तक कुल 146 मरीज सामने आ चुके हैं। अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में भी नए मामले

रायपुर के अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बलौदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में सामने आए कुल 344 संक्रमित मरीजों में से फिलहाल 122 मरीज एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज जारी

फिलहाल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ उनके उपचार की व्यवस्था कर रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें और लक्षण गंभीर होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...