CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर की हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; क्राइम सीन कराया गया री-कन्स्ट्रक्ट

CG

रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार (लव ट्रायंगल), मोबाइल छिनैती और ₹1,000 की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था शव

15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को रामभांठा स्थित पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने मृतक की पहचान अपने 16 वर्षीय बेटे के रूप में की। वह 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लव ट्रायंगल और ₹1000 का विवाद बना हत्या की वजह

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी की टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी शिवम बानी (23) और शिवम बरेठ (20) ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम बानी एक स्थानीय लड़की से एकतरफा प्यार करता था। 14 सितंबर को चक्रधर समारोह के दौरान जब उसने उस लड़की को मृतक के साथ देखा, तो वह भड़क गया। इसके बाद बदमाश प्रवृत्ति के शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल छीन लिया और ₹1,000 देने पर ही लौटाने की बात कही।

दोनों आरोपी किशोर को झांसा देकर पुराने बस डिपो की ओर ले गए। वहां लड़की से दूर रहने की चेतावनी देते हुए विवाद किया और फिर भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

क्राइम सीन री-कन्स्ट्रक्ट, रक्तरंजित कपड़े और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, घटना के वक्त पहने गए रक्तरंजित कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ले जाकर ‘क्राइम सीन री-कन्स्ट्रक्शन’ भी कराया। आरोपी शिवम बरेठ के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने और हिंसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...