CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, 20 से अधिक घायल

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के करहीभदर गांव के पास हुआ। बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में मृत युवक का शव अभी भी बस के अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे मृतक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

वहीं, दुर्घटना में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...