साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का जागरूकता अभियान, STF जवानों को दिया साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, मंत्री गजेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस लाइन दुर्ग स्थित प्रशासनिक भवन के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को वर्तमान समय में सामने आ रहे साइबर अपराधों के तरीकों, ऑनलाइन ठगी के स्वरूप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी, OTP से जुड़ी धोखाधड़ी और ऑनलाइन वित्तीय अपराधों से बचने के उपाय भी बताए गए।

अनजान लिंक और फ्रेंड रिक्वेस्ट से रहें सावधान

मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि अनजान लोगों से आने वाले संदेश, फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदिग्ध लिंक को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही परिवार और समाज के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

SSP विजय अग्रवाल ने तकनीकी दक्षता पर दिया जोर

DIG एवं SSP दुर्ग विजय अग्रवाल ने साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों से लगातार अपडेट रहने और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

जवानों को दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

कार्यक्रम के दौरान सभी STF अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने और डिजिटल माध्यमों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामूहिक सेल्फी भी ली।

साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर दुर्ग हर्षित मेहर, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्रप्रकाश तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और STF के जवान मौजूद रहे।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

“एक क्लिक सोच-समझकर, भविष्य सुरक्षित।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...