रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 50 करोड़ रुपए मांगे, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा होना बताया और अनवर ढेबर व एजाज ढेबर को धमकाते हुए 50 करोड़ रुपये देने की मांग की। रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

घटना की शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और लोकेशन समेत सभी तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल कहां से की गई और इसके पीछे कौन लोग हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या सिर्फ बिश्नोई गैंग का नाम लेकर परिवार को डराने की कोशिश की गई है। व्यक्तिगत रंजिश या अन्य विवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद ढेबर परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अलर्ट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...