गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो के जीपीएम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब 11:42 बजे समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो में अमरकंटक चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी, मंच और जन्मदिन के दौरान केक काटने का कार्यक्रम दिखाई दे रहा था।

पुलिस का कहना है कि भीड़ के कारण सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। FIR में सिद्धार्थ दुबे, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य के नाम शामिल हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

