इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई आदतन अपराधी नहीं, बल्कि बीटेक में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा हैं। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और पैसों की जरूरत के चलते चैन स्नैचिंग करने लगे।

पहली वारदात 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में हुई थी, जहां सुबह करीब 6:32 बजे 62 वर्षीय गीता देवी घर के सामने टहल रही थीं। तभी स्कूटी सवार युवक-युवती ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में फिर से उसी महिला को निशाना बनाया गया।

लगातार हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने विक्की नायक और तरुणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी सुबह के समय स्कूटी से घूमते थे और पैदल टहल रही बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था और दूसरा चैन झपटकर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए दोनों हेलमेट और कपड़े का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...