फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच में 4 युवकों को फंसाने की थी साजिश

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों को फंसाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस जांच में पूरी शिकायत मनगढ़ंत निकली। जांच के बाद साजिश में शामिल तीन आरोपियों – महिमा यादव, आर्यन रात्रे और ईशु सिंह के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 30 हजार रुपये के लालच में चार युवकों पर झूठा गैंगरेप का केस लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए नाबालिग को गांजा पिलाने के बहाने मरघट के पास ले जाया गया। खेत में झूठे सबूत तैयार कर वीडियो बनाया गया और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया गया, ताकि मामला सच्चा लगे।

इसके बाद सकरी थाने में गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो पूरी कहानी झूठी निकली और साजिश का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...