CG News: अब सीमांकन के लिए नहीं जाना पड़ेगा तहसील, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

रायपुर। जमीन के सीमांकन से जुड़े कामों को लेकर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। अब सीमांकन आवेदन और प्रतिवेदन के लिए तहसील कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सीमांकन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे लोग घर बैठे या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत सीमांकन के लिए आवेदन ऑनलाइन दर्ज होगा। आवेदन की स्थिति और प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां आवेदक को मोबाइल पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सीमांकन से जुड़े प्रकरण ऑनलाइन दर्ज होने के साथ उनकी निगरानी भी आसान होगी।

सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार द्वारा पारित आदेश और सीमांकन प्रतिवेदन भी आवेदक को मोबाइल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए दोबारा तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

तहसील में मैन्युअल आवेदन पर रोक

नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद सीमांकन के लिए किसी भी तरह का मैन्युअल आवेदन तहसील कार्यालय में जमा नहीं किया जाएगा। आवेदक घर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे या फिर लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य सीमांकन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। साथ ही ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से आवेदकों को अपने प्रकरण की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी और उसकी बहनों को गाली देना गंभीर मानसिक...

बिलासपुर। पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक अहम फैसले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा है कि पति का पत्नी और उसकी...

संदिग्ध परिस्थिति में दंतैल हाथी की मौत, गांव में...

जशपुर। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव में एक दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की...

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...