दुर्ग। लगातार बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के अनुसार अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर काफी बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि महादेव घाट मार्ग का उपयोग न करें और मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग से आवागमन करें।

वहीं पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास जल बहाव तेज होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गणेश विसर्जन नहीं किया जा रहा है।
