गौ सेवा कर मनाई गई गांधीजी की पुण्यतिथि: नीता लोधी संग युवा पार्षदों ने लिया गांधी के मार्ग पर चलने का संकल्प

भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने भिलाई के गौठान में गौ सेवा व श्रमदान कर मनाई गई। वहीं बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भिलाई निगम की पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी ने कहा कि बापू ने देश की आज़ादी और गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया था। उन्होंने जो मार्ग दिखाया था वह मानवजाति के लिए सदैव प्रासंगिक रहेगा। वे सच्चे संत थे, जिन्होंने आजीवन लोगों को सेवा, सत्य, अहिंसा, शांति व स्वावलंबन के मार्ग पर चलना सिखाया। बापू आपके मार्ग पर चलते हम सब सामाजिक न्याय, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे।
नीता ने कहा कि वर्धा ग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में राज्य सरकार द्वारा आश्रम निर्माण होना है। इस आश्रम के बनने से नई पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में जी राजू, MIC मेंबर मन्नान गफ्फार खान, अरविंद राय, संदीप द्विवेदी, उमर खान, मोहनीश गुप्ता व अरूण राय आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...