बालोद यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप : रात में हुई बंपर वोटिंग पर साजन पटेल ने उठाए सवाल, जांच की मांग

बालोद। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच बालोद जिले में मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी साजन पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हो रही वोटिंग में कथित फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया और सामने आ रहे आंकड़ों की जांच कराने की मांग की है।

बारिश के बीच रात की वोटिंग पर सवाल
साजन पटेल के मुताबिक एक वोट डालने में करीब पांच मिनट का समय लगता है। उनका दावा है कि पिछले दो दिनों से जिले में बारिश की वजह से कई गांवों में युवा कार्यकर्ताओं की आवाजाही काफी कम रही। इसके बावजूद रात के दौरान बालोद, गुंडरदेही और डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में वोटिंग होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर उन्होंने चुनाव अधिकारियों से वोटिंग रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है।

व्हाट्सऐप ग्रुप में भी शिकायतों का दावा
प्रत्याशी का कहना है कि युवा कांग्रेस के चुनाव से जुड़े व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया ग्रुपों में भी मतदान को लेकर लगातार शिकायतें साझा की जा रही हैं। इन शिकायतों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के मौजूदा संगठनात्मक चुनाव को लेकर इससे पहले भी कथित फर्जी वोटिंग, वोट मैनेजमेंट और मतदाता पहचान से जुड़े आरोप सार्वजनिक हुए हैं।

जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
साजन पटेल ने कहा है कि यदि शिकायतों पर समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो चुनाव प्रक्रिया को रद्द कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। अब बालोद में लगाए गए आरोपों पर चुनाव अधिकारियों की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना टीआई को...

जशपुर। पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला सामने आने के बाद जशपुर में फरसाबहार...

बालोद में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम...

बालोद। आड़ेझर गांव में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बोईरडीह जलाशय से...

कांकेर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म :...

कांकेर। जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के गंभीर मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा...

झीरम पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात :...

रायपुर। झीरम घाटी मामले को लेकर कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकेत दिया है। दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...